ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / राजीव प्रताप रुडी के समधी और समधन की मौत, भीषण रोड एक्सीडेंट में...

राजीव प्रताप रुडी के समधी और समधन की मौत, भीषण रोड एक्सीडेंट में बेटी और ड्राइवर भी जख्मी

05-Jul-2020 03:48 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के समधी-समधन की सड़क हादसे में मौत हो गई है. एक भीषण सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई. जबकि इसी हादसे में उनकी बेटी और ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


यह बड़ा हादसा देहरादून में हुआ है. एसडीआरएफ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी से चार किलोमीटर दूर किमाडी गांव के पास रोड एक्सीडेंट हुआ है. बताया जा रहा है कि सड़क बारिश के कारण भीगी हुई थी. इस दौरान उनकी कार फिसलकर गड्ढे में जा गिरी. मरने वालों की पहचान नोएडा के रहने वाले 55 साल के नीरज त्यागी और 52 साल की उनकी पत्नी शगुन के रूप में की गई है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के समधी-समधन बताये जा रहे हैं.


news image


इस घटना में मृतक दंपति की 27 वर्षीय बेटी आरूषि और 35 वर्षीय ड्राइवर अशोक कुमार घायल हो गये हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. बताया जाता है कि राजीव प्रताप रुडी के समधी नीरज त्‍यागी और उनकी पत्‍नी शगुन त्‍यागी  मसूरी से लौट रहे थे कि रास्‍ते में देहरादून के निकट हादसा हो गया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.


मृतक नीरज त्यागी और उनकी पत्नी शगुन जदयू के वरीय नेता केसी त्‍यागी के भी संबंधी थे. बताया जाता है कि मृतक नीरज त्यागी दरअसल जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी के बहनोई थे. जिनकी शादी उनकी बहन शगुन त्‍यागी के साथ हुई थी. त्‍यागी के बहनोई नीरज त्‍यागी और बहन शगुन त्‍यागी अपने बच्‍चों को छोड़ने मसूरी गए थे.


घटना से पहले वे दोनों गांव चले गए थे. देहरादून के निकट ही पैतृ‍क गांव राजपुर गांव में देवता पूजन करना था. देवता पूजन करने के बाद वे बच्‍चों को छोड़ने मसूरी चले गए थे. मसूरी से लौटने के दौरान सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, बिहार के भाजपा नेता राजीव प्रताप रुडी की बेटी की शादी नीरज त्‍यागी के बेटे से हुई है. नीरज त्‍यागी मूल निवासी यूपी के गाजियाबाद के थे, लेकिन तीन पीढ़ी पहले इनके पूर्वज राजपुर चले गए थे.