ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
31-Jan-2020 03:37 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : भाजपा के प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ने दिल्ली चुनाव पर बड़ा बयान दिया है तथा कहा है कि दिल्ली का चुनाव 'शाहीन बाग बनाम भारत' के बीच हो रहा है। एक साजिश के तहत दिल्ली में शाहीन बाग नामक एक नया भारत बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसे खासकर बिहार और पूर्वांचल के जो लोग दिल्ली में बसे हैं वैसे मतदाता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली में बसे पूर्वांचल के लोग भाजपा को वोट करेंगे।
प्रदेश महामंत्री ने आज सासाराम में कहा कि यह चुनाव भारत तथा टुकड़े-टुकड़े गैंग के बीच है और बिहारी मतदाता भारतवर्ष के साथ रहते हैं। राजेंद्र सिंह ने कहा कि 'शाहीन-बाग' में एक नया भारत बनाने की कोशिश हो रही है। जो बिहारी मतदाता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। दिल्ली के चुनाव में पूर्वांचल के मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने जा रहे हैं और जो लोग देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उनके मंसूबों पर बिहारी मतदाता पानी फेर देंगे।
राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार के चुनाव में यह मतदाता निर्णायक भूमिका अदा करने जा रहे हैं। ऐसे में इस बार दिल्ली में भारत की जीत होगी और टुकड़े टुकड़े गैंग की पराजय होगी।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा तथा कहा कि अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं कि वे शाहीन बाग के ही साथ हैं।