ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

राजधानी पटना में अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने बाप - बेटे को गोली से किया छलनी

14-Dec-2022 09:58 AM

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी न किसी जिले से आपराधिक खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से जुड़ा हुआ निकल कर सामने आ रहा है। यहां पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के न्यू सबजपुरा इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी राजीव सिंह उर्फ मंटू शर्मा की घर के बाहर बैठका में हत्या कर दी। 


मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग मंटू शर्मा घर के बाहर दालान में बैठे थे और किसी सिलसिले में अपने परिवार के लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो अपराधियों द्वारा दलान पर बैठे लोगों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी गई। हालांकि, इस दौरान मंटू शर्मा के पास भी लाइसेंसी पिस्टल मौजूद था, लेकिन उन्हें इस निकालने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान चार गोलियां लगते ही मंटू जमीन पर गिर पड़े। 



इधर, फायरिंग की आवाज सुन कर उनके पिता सुधीर कुमार सिंह बगल के कमरे से निकले तो अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी और भागने लगे। मंटू के भाई संजीव गैराज का ताला बंद कर रहे थे। वे पिता और भाई को बचाने के लिए दौड़े तो अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। हालांकि, इस दौरान हड़बड़ी में एक अपराधी को बाइक छोड़नी पड़ी, वह साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकला। दो बाइक पर चार अपराधी और थे, जो हमलावरों की सुरक्षा कर रहे थे।


 

वहीं , इस घटना में सुधीर कुमार सिंह और संजीव सिंह को गोली लगने के कारण आनन- फानन में निजी अपस्ताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद  इलाज के दौरान  पिता ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें आंख के नीचे व सीने में दो गोलियां लगी थीं। वहीं, मंटू के भाई की हालत गंभीर बनी है। उनका इलाज राजाबाजार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ मनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आपसी रंजिश व भूमि विवाद से मामलों को देख कर तफ्तीश कर रही है।