BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
27-May-2020 06:05 PM
PATNA : सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. रजौली बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के चौड़ीकरण को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने इस सड़क के फेज 1 पर निर्माण को हरी झंडी दे दी है. हरदिया से खराट तक 45 किलोमीटर लंबी सड़क फोरलेन बनाई जाएगी. 4 महीने में इसका काम शुरू हो जाएगा और इस पर कुल 806 करोड़ की राशि खर्च होगी.
केंद्र की तरफ से इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की योजना को हरी झंडी मिलने के बाद बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने खुशी जताई है. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नवादा जिले के रजौली और पटना जिले के बख्तियारपुर के बीच एनएच 11 पर फोरलेन चौड़ीकरण की योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के लिए पैकेज की निविदा जारी कर दी गई है और 4 महीने में इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा.
नंदकिशोर यादव ने कहा कि 9 जुलाई तक के टेंडर दाखिल किया जा सकेगा. रजौली और बख्तियारपुर के बीच सड़क की लंबाई 107 किलोमीटर है. जिससे तीन अलग-अलग चरणों में बनाया जाना है. पहले चरण के अंदर बिहार झारखंड सीमा से सटे दीबौर से हरदिया तक की सड़क जबकि दूसरे चरण में हरदिया से 8 तक की सड़क और तीसरे चरण में खराट से बख्तियारपुर तक की सड़क का निर्माण होना है.