पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
20-Feb-2022 11:03 AM
DESK : राजस्थान में एक बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह मातम में बदल गया. कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार नदी में गिर गई. इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो गई है. 7 शव गाड़ी से और 2 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी से बरामद किए गए हैं.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार ये बारात चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा में आई थी, जो देर रात वापस लौट रही थी. इसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे. नौ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया.
मौके पर भारी पुलिस एवं लोगों की भीड़ जमा हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है. कोटा पुलिस ने बताया कि कोटा में एक कार के चंबल नदी में गिरने से 9 शव बरामद किए गए हैं. ये गाड़ी मध्य प्रदेश के उज्जैन बारात लेकर जा रही थी. जान गंवाने वालों में दूल्हा भी शामिल है.
इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस गंभीर हादसे पर गहरा दुख जताया है. स्पीकर बिरला ने कहा कई लोगों का असामयिक निधन हृदय विदारक है, उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.