पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
25-Apr-2024 02:44 PM
By First Bihar
DESK: राजस्थान के जैसलमेर में बड़ा हादसा हुआ। भारतीय वायुसेना का टोही विमान हादसे का शिकार हो गया। इंडियन एयरफोर्स का UAV विमान क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा। जिसके बाद उसमें आग लग गयी। आग की लपटे देखकर लोग भी सहम गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वायुसेना के अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये। हादसा शहर के 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे हुई। जहां इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी।
मिली जानकारी के अनुसार डेढ़ क्विंटल वजन का वायु सेना का टोही विमान जैसलमेर में बॉर्डर एरिया पर निगरानी कर रहा था जो मानव रहित था। इस घटना के दो साल पहले भी यह क्राफ्ट तकनीकी खामी के चलते क्रैश हो चुका था। उस समय भी इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था और आज भी किसी को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।