ब्रेकिंग न्यूज़

वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट

Home / news / बिहार: रेलवे स्टेशन से मां से बिछड़ा चार साल का बच्चा, RPF ने...

बिहार: रेलवे स्टेशन से मां से बिछड़ा चार साल का बच्चा, RPF ने तीन किलोमीटर दूर से किया बरामद, दंपति बोले... Thank you रेल पुलिस

29-May-2023 09:51 AM

By MANOJ KUMAR

DARBHANGA:  मुज़फ़्फ़रपुर रेल जिले के दरभंगा रेलवे स्टेशन से एक मामला सामने आया है जहां यात्रा करने के दौरान एक 4 साल का मासूम अपने परिजनों से बिछूड़ गया था. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे मामले की सूचना मिलते ही महज कुछ घंटे के अंदर ही रेल पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया. वही बच्चा मिलने के बाद परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं था. दंपति ने रेल पुलिस थैंक यू कहा.


आपको बताते चलें कि पूरा मामला मुज़फ़्फ़रपुर रेल जिले के दरभंगा रेलवे स्टेशन की है जहां दरभंगा जिले के वेलोन बगाही गांव निवासी सुधीर शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ तकरीबन 1 बजे दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1पर पहुंचे. जहां से उन्हें वाराणसी जाने हेतु पवन एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करना था. इसी दौरान उनका 4 साल का बेटा बजरंगी शर्मा अचानक उनके आंख से ओझल हो गया. जिसके बाद परिजनों ने मासूम बालक की काफी खोजबीन की लेकिन बालक नजर नहीं आया. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों में कोहराम मच गया. वही मासूम बालक के नहीं मिलने के बाद दहशत में आए परिजनों ने आनन-फानन में दरभंगा रेल थाना अध्यक्ष से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी. 


वही सूचना मिलते ही दरभंगा रेल थानाध्यक्ष में आनन-फानन में स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो स्टेशन से बाहर निकलता हुआ दिखा. सीसीटीवी फुटेज रेल थाना अध्यक्ष को प्राप्त हो गया जिसके बाद रेल थानाध्यक्ष ने तत्काल बालक की बरामदगी को लेकर अभियान चलाया. जिसके बाद महज कुछ घंटे के लगातार अभियान के बाद स्टेशन से तकरीबन 3 KM की दूरी पर दरभंगा जिले के बेला मोर के आगे गंगवार चौक स्थित चाय दुकान के पास से 4 वर्षीय मासूम बजरंगी शर्मा को रेल पुलिस ने बरामद कर लिया और बरामद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा वही जाते-जाते पूरे परिजनों ने रेल पुलिस को कहा थैंक यू.