बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
20-Nov-2020 10:08 AM
PATNA : छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तैयारियां की है. रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है. बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे 21 नवंबर से 30 नवंबर तक 4 जोड़ी मेमू/डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रही है.
पूर्व मध्य रेलवे के CPRO राजेश कुमार ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्री अनारक्षित कांउटर या मोबाइल एप के जरिए टिकट लेने के बाद यात्रा कर सकते हैं. यात्रियों को यात्रा के दिन ट्रेन खुलने से पहले स्टेशन पहुंचना होगा, ताकि उनकी कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार जांच कर प्लेटफॉर्म के लिए समय पर एंट्री दी जा सके.
छठ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी संख्या 03213/03214 पटना-झझा-पटना, मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन- इस स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 63227/63228 के अनुसार होगी.
गाड़ी संख्या 03229/03230 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन- इस स्पेशल ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 63227/63228 के अनुसार होगी.
गाड़ी संख्या 03367/03368 सोनपुर- कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन- इस पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 63306/63305 के अनुसार होगी.
गाड़ी संख्या 03215/03216 पाटलिपुत्र-रक्सौल-पाटलिपुत्र (वाया मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी) डेमू स्पेशल ट्रेन- इस ट्रेन की समय सारणी एवं ठहराव नियमित गाड़ी संख्या 75215/75216 के अनुसार होगी.