पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
11-Aug-2023 02:58 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : समस्तीपुर - दरभंगा रेल लाइन के किनारे एक विवाहिता का शव मिला है। इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज है कि दहेज़ के लिए इसकी हत्या कर दी गई है। लगभग डेढ़ साल पहले महिला की शादी हुई थी। इस विवाहिता ने आठ दिन पहले ही एक पुत्री को जन्म दिया था। इस घटना के बाद मृत पाई गई महिला का पति और ससुराल के सभी लोग फरार हैं। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
दरअसल, वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर रेलवे फाटक संख्या छह के समीप समस्तीपुर-दरभंगा रेल लाइन के किनारे शुक्रवार को एक विवाहिता का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची।
वहीं, इस घटना में मृतका की शिनाख्त थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के वार्ड 13 निवासी मुकेश साह की पत्नी 20 वर्षीय मंजू देवी के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के समक्ष स्वजनों ने शव देखकर उसकी पहचान की। वहीं, दहेज के लिए हत्या की आशंका व्यक्त की। बताया जा रहा है कि, शादी के बाद मंजू ससुराल गई। कुछ दिनों बाद मुकेश अपनी पत्नी पर दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक के लिए दबाव बनाने लगा। मुकेश और उसके पिता दहेज के लिए मंजू को ससुराल में प्रताड़ित करने लगे। मुकेश अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर दिल्ली मजदूरी करने चला गया। बीते एक साल से मंजू अपने मायके में रहती थी।
लेकिन, छह माह पूर्व वह अपने ससुराल मुकेश घर आकर रहने लगा। आठ दिन पहले मंजू ने एक पुत्री को जन्म दिया। बीते सप्ताह सोमवार को मुकेश उसे मायके से ससुराल ले आया। गुरुवार रात मुकेश के पिता बतहु साह ने घर आकर मंजू के पिता से कहा कि उसकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से निकल गई है। जिसके बाद लोग रात से ही उसकी खोज में जुट गए। सुबह स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। मृतका के ससुराल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर माधोपुर में रेलवे लाइन के किनारे उसका शव पड़ा था। मृतका के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं।