सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
16-Jun-2024 09:08 AM
By First Bihar
PATNA : रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी अच्छी खबर है। अब जिन पैसेंजर ट्रेन की गाड़ी संख्या बदल दी गई थी, उसे फिर से उनके पुराने नंबरों से चलाने का निर्णय ले लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोविडकाल में जिन सवारी गाड़ियों का नम्बर बदलकर स्पेशल ट्रेन के रूप में नए नम्बर देकर संचालित किया जा रहा था, उन सभी सवारी और मेमू ट्रेनों का नंबर एक बार फिर बदलते हुए उनके लिए पुराने नंबर ही जारी कर दिये गए हैं।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी एक जुलाई के बाद सभी पैसेंजर ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा।
जानकारी हो कि कोविड काल में सभी पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के पुराने नंबरों को बदलकर उनके स्थान पर 0 से शुरू होने वाले अलग नम्बर देते हुए उसे स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया था।
बताते चलें कि अब एक जुलाई के बाद सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन उनके पुराने नंबरों के साथ किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर पटना से डीडीयू को जाने वाली 63224/63225 पैसेंजर ट्रेन का नंबर बदलकर 03203/03204 से संचालित किया जा रहा था। अब एक जुलाई के बाद अपने पुराने नंबर 63224/63225 से ही संचालित की जाएगी। इसी प्रकार पूर्व-मध्य रेलवे के तहत सभी रुटों पर चलने वाली सवारी गाड़ियों और मेमू ट्रेनों को अब उनके पुराने नंबरों से ही जाना जाएगा।