Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
20-Jun-2024 05:29 PM
By First Bihar
DELHI: पेपर लीक के मामले को लेकर देश में सियासत गरमा गई है। लगातार हो रही पेपर लीक की घटना को लेकर विपक्ष दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए तीखा तंज किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री रूस और यूक्रेन के युद्ध को रोकने का तो दावा करते हैं लेकिन पेपर लीक की समस्या को नहीं रोक पा रहे हैं।
राहुल गांधी ने पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि पेपर लीक का एक ही कारण है कि बीजेपी ने देश के संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। जब तक यह नहीं रूकेगा पेपर लीक होते रहेंगे। NEET और UGC NET के पेपर लीक हो गए हैं। ये लोग कहते हैं कि रूस-यूक्रेन की लड़ाई मोदी जी ने रोक दी थी। यह भी कहते हैं कि इजराइल और गाजा की लड़ाई भी मोदी जी ने ही रोक दी थी लेकिन वह पेपर लीक की समस्या को नहीं रोक पा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ थी वैसे ही नरेंद्र मोदी व्यापम को पूरे देश में फैला रहे हैं। पेपर लीक इसलिए होता है क्योंकि शिक्षा व्यवस्था पर बीजेपी के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। यह एक राष्ट्र विरोधी कार्रवाई है। एक पेपर रद्द हो गया है, दूसरे का कुछ पता नहीं है। इसके लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जो नियम एक पेपर पर लागू हुआ वही नियम दूसरे पेपर में भी लागू होना चाहिए।