बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
14-Sep-2020 03:36 PM
PATNA : जीवन के अंतिम दिनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह पर आक्रामक बयान देने वाले तेज प्रताप यादव अब भारी दबाव महसूस कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद ट्विटर के जरिए अपनी शोक संवेदना जाहिर की थी और अब रघुवंश बाबू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है.
तेज प्रताप यादव रघुवंश बाबू के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं और ना ही उनका पार्थिव शरीर पटना लाए जाने के बाद उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे. तेज प्रताप यादव ने रघुवंश बाबू की नाराजगी के बीच आरजेडी को समुद्र और रघुवंश बाबू को एक लोटा पानी बताया था. उनके इस बयान से भारी बवाल मचा था.
अब रघुवंश बाबू के मसले पर तेज प्रताप के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है. विरोधी लगातार हमला बोल रहे हैं और आरजेडी के अंदर भी दबी जुबान से तेज प्रताप के उस बयान को लोग गलत बता रहे हैं. ऐसे में चुनाव के ठीक पहले लालू के बड़े लाल भारी दबाव में है और अब रघुवंश बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते तस्वीर साझा कर उन्होंने या मैसेज देने की कोशिश की है कि रघुवंश बाबू के प्रति उनके मन में भी श्रद्धा का भाव है.