पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
01-Oct-2019 10:56 AM
PATNA : बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी पटना का सबसे बदतर हालत हुआ है. हर गली-मुहल्लों में पानी जमा हैं. मंत्रियों से लेकर डिप्टी सीएम का घर पानी में डूब गया है. ऐसे में राजनितिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुशील मोदी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर सुशील मोदी के ऊपर अपनी सरकार में नौटंकी करने का आरोप लगाया है.
राजद सुप्रीमों की पत्नी ने ट्वीट कर लिखा है कि " आज से 20 वर्ष पूर्व हमारी सरकार में सीवरों की नियमित सफ़ाई होती थी। भारी बारिश के कारण अगर 1-2 घंटे शहर के कुछ हिस्सों में यदि “कुछ इंच” जलजमाव होता था तो उसी 2-3 इंच पानी मे सुशील मोदी नौटंकी करने धरने पर बैठ जाते थे। हमारे शासन में कभी भी गंदा पानी कई-कई दिनों तक जमा नहीं रहा।"
उन्होंने सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से सवाल करते हुए लिखा कि "नीतीश कुमार और सुशील मोदी के 15 वर्ष के राज में 4 दिन से 5-6 फ़ुट गंदा पानी जमा है। काहे नहीं सुशील मोदी अब नौटंकी कर धरना देता? काहे मुँह छिपाए घुम रहे है? ये तो नगर विकास मंत्री भी रहे है। बताए सारा पैसा कौन, कैसे, किसलिए, कहाँ और क्यों खा गया? दूसरों को दिनभर पानी पी-पीकर गाली देने वाले के घर वही गंदा पानी घुस गया। काहे नहीं मीडिया को कुछ बोल रहे। अब तो तोहार सावन-भादो भी चला गया।"