सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-Mar-2022 03:05 PM
PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधान परिषद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। मंत्री अशोक चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले को अब परिषद की आचार समिति देखेगी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी की शिकायत पर मामले को आचार समिति के पास भेज दिया है।
बता दें कि बिहार विधान परिषद की आचार समिति सदन के सदस्यों के आचरण और उनके बर्ताव को लेकर नियमन तय करती है। अब मंत्री अशोक चौधरी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद कार्यकारी सभापति ने जिस तरह मामले को आचार समिति के पास भेजा है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की सदस्य राबड़ी देवी की मुसीबतें बढ़ सकती है।
दरअसल 15 मार्च को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अशोक चौधरी पर निशाना साधा था। हालांकि कार्यकारी सभापति ने इस टिप्पणी को सदन की प्रोसिडिंग से निकलवा दिया था लेकिन इसके बावजूद मीडिया में राबड़ी देवी की तरफ से की गई टिप्पणी सुर्खियां बनी थी।
कार्यकारी सभापति ने 16 मार्च को सदन में इस पर भी नाराजगी जाहिर की थी लेकिन अब अशोक चौधरी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद मामला आचार समिति को भेज दिया गया है। आपको बता दें कि आज विधान परिषद में राबड़ी देवी की इस टिप्पणी को लेकर अशोक चौधरी बेहद आहत नजर आए थे। उन्होंने राबड़ी देवी और आरजेडी पर सदन में हमला भी बोला था।