PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान
24-Nov-2020 07:23 PM
By Ranjan Singh
PATNA : विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बैठक को संबोधित कर रहे हैं. महागठबंधन के विधायक दल की इस बैठक में सभी 5 दलों के बड़े नेता मौजूद हैं. इनके साथ-साथ महागठबंधन के विधायक इस बैठक में शामिल हुए हैं.
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हो रही इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा चल रही है. विधानसभा अध्यक्ष को लेकर इस बैठक को अहम माना जा रहा है.
सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा और वामदलों के विधायक दल के नेता मौजूद हैं. इसके आलावा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव साथ ही साथ राजद के सीनियर लीडर अलोक मेहता भी मीटिंग में मौजूद हैं. आपको बता दें कि महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन नामांकन के बाद ही तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें विश्वास है, हमारी जीत पक्की है. इसको लेकर ही आवास पर महागठबंधन के सभी नेता पहुंचे.
बैठक की समाप्ति के बाद राजद प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि अवध बिहारी चौधरी जनता के उम्मीदवार हैं. आप सबों ने देखा कि किस तरह से बिहार में सरकार बनाई गई. उन्होंने कहा कि सभी दलों से हमारी अपील है कि अंतरात्मा की आवाज पर अवध बिहारी चौधरी को वोट करें और अध्यक्ष चुनें। उन्हें मजबूती दें. हम सबों को उम्मीद है कि महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी बिहार विधान सभा में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगे.