ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / राबड़ी आवास के बाहर हुजूम, समर्थकों के साथ पहुंच रहे टिकट के दावेदार

राबड़ी आवास के बाहर हुजूम, समर्थकों के साथ पहुंच रहे टिकट के दावेदार

27-Sep-2020 08:18 PM

By Ranjan Singh

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राबड़ी आवास के बाहर हजारों की संख्या में आरजेडी विधायक सरोज यादव के समर्थक जुटे हुए हैं. राष्ट्रीय जनता दल के समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. विधायक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए जा रहे हैं. राजद समर्थक हाथ में विधायक सरोज यादव के कटआउट और पोस्टर लेकर पहुंचे हैं.




भोजपुर जिले के बड़हरा सीट से विजयी विधायक सरोज यादव के समर्थक इस वक्त राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे हैं. हजारों की संख्या में जुटे आरजेडी समर्थकों का कहना है कि इसबार राजद नेतृत्व उनके स्थानीय विधायक का टिकट काटने की बात कर रही है लेकिन वे ऐसा नहीं चाहते हैं. बड़हरा विधानसभा से पहुंचे इन समर्थकों का कहना है कि आजादी के बाद से एमएलए सरोज यादव ने उनके क्षेत्र की जनता के लिए काफी विकास किया है. उनका कहना है कि इससे पहले जेडीयू की विधायक आशा देवी या भारतीय जनता पार्टी के नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बड़हरा को विकास से दूर रखा.


news image


विधायक के समर्थकों ने कहा कि इसबार भी चुनाव में लालू प्रसाद यादव के सैनिकों को ही टिकट मिलनी चाहिए. सरोज यादव ने लालू के आशीर्वाद से क्षेत्र में काफी विकास किया है. ऐसे में वे नहीं चाहते कि  सरोज यादव के साथ पार्टी अनदेखी करे.


आरजेडी सपोर्टर का कहना है कि कई दशकों के बाद आरजेडी के किसी विधायक ने पिछली बार के चुनाव में इतिहास रचा था. ढाई दशक बाद सरोज यादव 13 हजार से ज्यादा की मार्जिन से चुनाव जीते थे. इससे पहले आशा देवी या राघवेंद्र प्रताप सिंह हजार-दो हजार की मार्जिन से चुनाव जीतते थे. ऐसे में एनडीए के किसी भी उम्मीदवार को पिछड़ी जाती से आने वाले सरोज यादव ही जोरदार टक्कर दे सकते हैं और चुनाव जीतकर तेजस्वी के हाथ को मजबूत करेंगे.


news image


राबड़ी आवास के बहार मौजूद विधायक सरोज यादव के समर्थक टिकट नहीं मिलने पर आत्मदाह की बात कह रहे हैं. उनके समर्थकों का कहना है कि जब तक टिकट फाइनल नहीं होगा, ये लोग यही राबड़ी आवास के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे. क्योंकि पिछली बार 2015 के चुनाव में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गरीब के बेटे को टिकट देने का काम किया था. जिन्होंने हर जाति-धर्म के लोगों का सर्वांगीण विकास किया.