बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
12-Sep-2020 07:07 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. आरजेडी में भी टिकट के लिए होड़ मची हुई है. इस वक्त राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. भारी संख्या में पहुंचे राजद समर्थक टिकट के लिए नारेबाजी कर रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से टिकट की मांग की जा रही है. कई कार्यकर्ताओं को लेकर भोजपुर जिले के बड़हरा से राजद नेता पहुंचे हैं. जो टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. आपको बता दें कि बड़हरा सीट से सरोज यादव इसी पार्टी के टिकट से विधायक हैं. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ये कार्यकर्ता इस वक्त हंगामा कर रहे हैं.
राजद कार्यकर्ता मंजीत का कहना है कि वे इसबार पार्टी से टिकट चाहते हैं. आरजेडी की टिकट पर लड़कर वह विधानसभा पहुंचना चाहते हैं. ताकि लालू यादव और तेजस्वी के हाथ को वो मजबूत सकें.