ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

राबड़ी को लालू की चिंता सताई, सेवादरों को फ़ोन कर लगा दिया फटकार

07-Jun-2022 02:35 PM

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव झारखंड के पलामू में मौजूद हैं। वे जिस सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं, वहां आज बड़ा हादसा होते-होते रह गया। सुबह लगभग 9 बजे लालू यादव में कमरे में आग लग गई। इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। लालू के रूम में दीवार पर एक पंखा टंगा था, जिसमें अचानक शॉर्ट सर्किट हुई और देखते ही देखते वहां आग लग गई। 


जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत लालू यादव को फ़ोन लगाकर उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने सेवादारों को फटकार लगाई। दरअसल जिस सर्किट हाउस में लालू रुके हैं, वहां न तो आग बुझाने की कोई सुविधा थी और न ही दमकल मौजूद था। 


लालू यादव अपने रूम के डाइनिंग हॉल में बैठकर पेपर पढ़ रहे थे। अचानक उनके रूम में आग लग गई। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गया। जैसे तैसे आग से लिपटे पंखे को उतारा गया और उसे बाहर रखा गया। हालांकि लालू यादव इस घटना की चपेट में नहीं आए और वह सुरक्षित बताये जा रहे हैं।