Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
22-Sep-2020 07:09 PM
By Ranjan Singh
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. आरजेडी में भी टिकट के लिए होड़ मची हुई है. इस वक्त राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. भारी संख्या में पहुंचे राजद समर्थक टिकट के लिए नारेबाजी कर रहे हैं और साथ ही साथ स्थानीय विधायक का टिकट काटने की भी मांग की जा रही है.
राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम रोज जुटा है. हर रोज यहां टिकट के दावेदारों की भी भारी भीड़ होती है. सब की एक अदद आस यही होती है कि किसी भी तरह तेजस्वी से मुलाकात हो जाए. आज भी राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में टिकट के दावेदार पहुंचे हैं और हंगामा कर रहे हैं.
राबड़ी आवास के बाहर लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. टिकट के दावेदारों का यह हाई वोल्टेज ड्रामा हर रोज चलता है. आज भी आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ राबड़ी आवास के बाहर है. तेजस्वी से मुलाकात की मांग की जा रही है और नारे लगाए जा रहे हैं. अपना टिकट कंफर्म कराने को आतुर दावेदार हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं.