ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नहीं मिला शिक्षा मंत्री को निमंत्रण,...

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नहीं मिला शिक्षा मंत्री को निमंत्रण, बोले...मुझे कौन आमंत्रण देगा? प्रभू श्रीराम का बुलावा आएगा तब जरूर जाएंगे

02-Jan-2024 06:50 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए घर-घर पूजित अक्षत से निमंत्रण किया जा रहा है। घर-घर अक्षत बांटने का काम शुरू हो चुका है। 20 हजार कार्यकर्ता अक्षत वितरण अभियान में लगे हैं। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को आमंत्रण नहीं भेजा गया है। 


22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रभू श्रीराम का बुलावा आएगा तो जरूर जाएंगे। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर का सूर अचानक बदल गया है। मीडिया ने उनसे पूछा कि आपको आमंत्रण मिला है क्या? इस सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे आमंत्रण कौन देगा? भगवान राम का बुलावा आएगा तब हम जरूर अयोध्या जाएंगे। 


 रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रण नहीं भेजा गया है। इस पर प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि जिन्होंने निमंत्रण नहीं दिया है यह सवाल उनसे पूछिये कि उन्होंने निमंत्रण क्यों नहीं दिया? 


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को फोन पर गाली देने के मामले पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि केके पाठक क्या कर रहे हैं यह उनसे पूछिये ना...वो किनको गाली दे रहे हैं किनको नहीं दे रहे हैं यह वही बताएंगे। जहां तक केके पाठक के बदमिजाजी का सवाल है तो बिहार और देश की जनता इसका फैसला लेगी। गेस्ट टीचर को हटाने के फैसले पर कहा कि नियमित बहाली तक उनकी सेवा बरकरार रहेगी।