पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
02-Aug-2023 08:08 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में इन दिनों स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है। इसी बीच नगर निगम की गाड़ी गांधी मैदान में प्रवेश कर रही थी। तभी इस गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, नगर निगम की गाड़ी रुकी नहीं और गांधी मैदान का गेट नंबर 10 को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। जिसमें दो लोग बुरी तरह से दब गए और उन्हें इलाज के दौरान नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां एक की मौत हो गई है। वहीं,जिस गाड़ी से गांधी मैदान के गेट में टक्कर लगी है। उस गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं है। लेकिन, बड़े अक्षरों में उस गाड़ी पर नगर निगम लिखा हुआ है। अब इस मामले को लेकर पुलिस आगे की करवाई में जूट गयी है।
दरअसल, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों पंद्रह अगस्त की तैयारियां चल रही है। इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी ने गांधी मैदान की बंद गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में गांधी मैदान का गेट नं. 10 उखड़ गया। इस हादसे में दो लोग एक बड़े लोहे के गेट के निचे दब गए। घायलों में एक गार्ड दिलीप पासवान और एक अन्य युवक शामिल है।
वहीं, इस घटना के बाद आम लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल पर गांधी मैदान थाना पहुंची। दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पर घायलों का खून गिरा हुआ है। साथ ही गार्ड की टोपी और जूता बिखड़ा पड़ा है। नगर निगम के गाड़ी की लापरवाही की वजह से आज यह घटना घटी है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के बीच ऐसी घटना कही ना कहीं प्रशासन पर भी सवाल खड़ा करता है।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर घटना के दौरान मौजूद गार्ड नंद लाल ने बताया कि गेट पर नगर निगम की गाड़ी सफाई करने आई तो मैं गेट खोल ही रहा था। इस दौरान गाड़ी ने गेट पर जोड़ से धक्का दे दी। इसके बाद गेट टूट कर गिर गया। गेट के पास खड़े एक गार्ड, जिसका नाम दिलीप पासवान है। वह गिर गया। गेट के अंदर दब गया। गार्ड के ही साथ एक और आम आदमी भी था। वह भी गेट के अंदर दब गया। हम लोगों ने गाड़ी को गांधी मैदान में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। लेकिन पता नहीं क्या कारण था कि वह रुका नहीं और गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।