ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा

Home / news / क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम नीतीश ने...

क्वारंटाइन सेंटर में हंगामा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम नीतीश ने सभी एसपी और डीएम को दिया निर्देश

20-May-2020 10:21 PM

PATNA : कोरोना संकट की महामारी से बचने के लिए बिहार सरकार की ओर से तमाम बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा मुख्य सचिव और राज्य के अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ की. इस हाई लेवल मीटिंग में सीएम ने क्वारंटाइन केंद्रों पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों की निगरानी करने का निर्देश दिया है.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी में प्रवासियों की उचित देखभाल और गांवों को संक्रमण से बचाये रखने के लिए राज्य में चलाए जा रहे क्वारंटाइन केंद्रों पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे असामाजिक तत्वों पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक इसकी नियमित निगरानी करते रहें.


इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए समाज की अंतिम पंक्ति में रह रहे लोगों पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है. सरकार द्वारा गरीब परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता का पूरा लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं मिल रहा है. यह सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस बात का गहराई से अनुसरण करें कि रोजगार सृजन की योजनाओं जन वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी निर्धन और गरीब परिवारों को मिले.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी प्रखंडों में आधार कार्ड बनाने की अस्थाई व्यवस्था शुरू की जाये. साथ ही सभी जिलों के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में ऑनलाइन आधार केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाये. जिनका आधार उपलब्ध नहीं है. उनका आधार कार्ड गाइडलाइन के अनुरूप बनवाना सुनिश्चित किया जाये.


सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बाहर से ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं. उन्हें रेलवे स्टेशन पर रिसीव कर प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों पर व्यवस्थित रूप से पहुंचाया जाये. अधिकारी इसके लिए पूरी प्लानिंग रखें. आपसी समन्वय बनाए रखें ताकि प्रवासी मजदूरों को असुविधा ना हो. प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों पर प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी बढ़ रही है. इसकी व्यवस्था और भी ज्यादा बढ़ाई जाये. क्वारंटाइन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग की जाए ताकि प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों पर पूरी व्यवस्था बनी रहे.