BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
22-May-2020 06:34 PM
By Pranay Raj
NALNDA: दिल्ली ,हरियाणा और चेन्नई से आये मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में मजदूरों को खाना नहीं मिलने का मामला सामने आया है. यहां पर बच्चे भूख से तड़पड़े रहे. यह मामला नालंदा जिले का है.
मजदूरों ने किया हंगामा
खाना नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने सिलाव प्रखंड कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. मजदूरों का आरोप है कि करीव 40 की संख्या में ये लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सिलाव पहुंचे थे. जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल है. सभी मजदूरों को पाकी क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. लेकिन वहां पहुंचने के बाद न तो कोई किट मिला और ना खाना. जिसके कारण सबकी हालत खराब होने लगी. छोटे-छोटे बच्चे भूख से तड़पते रहे.
खिलाने के लिए पैसा नहीं तो घर भेज दो
इसके बाद सभी मजदूर खाना मांगने के लिए सिलाव प्रखंड कार्यालय पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामा कर रहे महिलाओं ने बताया की बड़े लोग भूख से बिलख रहा है और बच्चे दूध के बिना अगर सरकार के पास पैसा नहीं है तो हमलोगों को अपना घर जाने की इजाजत दे. हंगामा की सूचना मिलते ही सिलाव के राजस्व अधिकारी और सीडीपीओ लोगों को समझने के बाद लोग शांत हुआ. बता दें कि आज ही बिहा के सीएम नीतीश कुमार ने कई क्वॉरेंटाइन सेंटर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की और वहां की स्थिति और व्यवस्था को जाना. लेकिन फिर भी नालंदा में इस तरह की गड़बड़ी सामने आया है.