Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
20-Jan-2024 05:34 PM
By First Bihar
PATNA: बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह की शनिवार को कोर्ट में पेशी हुई। दानापुर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पवन कुमार की कोर्ट ने बाहुबली अनंत सिंह को सशरीर कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह की पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
दरअसल, अनंत सिंह पर बिहटा के ठेकेदार और बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू के अपहरण कर और उनसे रंगदारी मांगने का आरोप है। अनंत सिंह पर यह भी आरोप है कि इस दौरान राजू को काफी प्रताड़ित किया गया था। इस मामले में बाहुबली अनंत सिंह और आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह समेत 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें से दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।
इसी मामले को लेकर कार्तिकेय सिंह को मंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 में मोकामा के पूर्व विधायक सह राजद नेता बाबूबली अनंत सिंह को आज सशरीर न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अदालत में पेश किया गया है। अनंत सिंह आदर्श कारा बेउर जेल से एंबुलेंस से कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।