ब्रेकिंग न्यूज़

Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को परिषद की अंतिम कतार में मिली सीट, उनका विभाग तारकिशोर प्रसाद के जिम्मे

29-Mar-2022 08:54 AM

PATNA : ब्रिटिश कैबिनेट से बर्खास्त होने के बाद मुकेश सहनी अब केवल बिहार विधान परिषद के सदस्य रह गए. हालांकि उनका कार्यकाल बहुत लंबा नहीं बचा है. मुकेश सहनी को अब ट्रेजरी बेंच में जगह नहीं मिलेगी. यानी वह अब मंत्रियों वाली कतार में सदन के अंदर नहीं बैठेंगे. मुकेश सहनी को विधान परिषद सचिवालय की तरफ से सदन में उनका सीट अलॉट कर दिया गया है. 


मुकेश सहनी विधान परिषद में सबसे अंतिम कतार में बैठेंगे. हालांकि वह सत्ता पक्ष के दायरे में ही आएंगे. उन्हें सीट नंबर 82 दिया गया है. हालांकि सोमवार को मुकेश सहनी विधान परिषद नहीं पहुंचे थे लेकिन अगर बजट सत्र के अंतिम 3 दिनों में मुकेश साहनी सदन में आते हैं तो उन्हें इसी सीट पर बैठना होगा.


मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद अब मुकेश सहनी विधानसभा में नहीं जा पाएंगे. विधानसभा में मंत्री रहते वह कार्यवाही में शामिल होते थे. मुकेश सहनी की बर्खास्तगी के बाद उनका विभाग भी शिफ्ट कर दिया गया है. अब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे. 27 मार्च के प्रभाव से ही यह बदलाव किया गया है. कैबिनेट सचिवालय ने सोमवार को जब मुकेश सहनी की बर्खास्तगी वाली अधिसूचना जारी की तो उसके तुरंत बाद विभाग के कामकाज को लेकर भी एक आदेश जारी कर दिया गया था.


इस बीच में मुकेश सहनी के पास अब केवल संघर्ष का रास्ता ही बचा है. मुकेश सहनी ने बोचहां उपचुनाव में पूरा फोकस कर रखा. उनकी पार्टी ने रमई राम की बेटी गीता देवी को टिकट दिया है. सहनी चाहते हैं कि किसी तरह उपचुनाव में जीत हासिल कर उनकी पार्टी विधानसभा में एक बार फिर से अपना खाता खोल दे. मुकेश सहनी को अच्छे से मालूम है कि यह जीत उनके लिए कितना मायने रखती है. विधानसभा में उनके तीन विधायकों को बीजेपी पहले ही अपने साथ विलय करवा चुकी है. इसके बाद वीआईपी का खाता विधानसभा में बंद हो चुका है. विधान परिषद में भी अकेले केवल मुकेश सहनी ही सदस्य हैं.