Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद
11-Jun-2023 09:14 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा को नगर निगम बनने के बाद यहां की जनता ने बैन प्रिया को जीता कर पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय संजीव झा को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सहरसा नगर परिषद का विस्तार कर नगर निगम बनाया गया और इसमें कुल निर्धारित वार्डों की संख्या 46 तय की गयी। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के बाद दिनांक 09 जून 2023 को 46 वार्ड पार्षद, 01 मेयर एवं 01 उप मेयर के लिए चुनाव हुआ। चुनाव की गिनती 11 जून 2023 दिन रविवार को हुई। इस चुनाव में विभिन्न वार्ड पार्षद सहित पहली बार मेयर पद के लिए बैन प्रिया ने नजीर मियां को पराजित कर मेयर पद पर काबिज हुई।
नगर निगम की जनता ने भाजपा के जननेता पूर्व विधायक स्वर्गीय संजीव झा को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। वैसे जब संजीव झा जीवित थे तब ही उन्होंने घोषणा की थी कि नगर निगम ने हमारी धर्मपत्नी बैन प्रिया चुनाव लड़ेगी। लेकिन उनके निधन के बाद उनके सपने को जनमानस ने परिणाम में बदल दिया।
मतगणना केंद्र से समर्थकों ने बैन प्रिया को जीत की सूचना दी सूचना मिलते ही बैन प्रिया खुद अपने परिवार एवं समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पर पहुँची। कम्पाईल टेबुल पर अपनी जीत की पुष्टि करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बैन प्रिया ने सबसे पहले नगर निगम के मतदाताओं को यह कह कर झखझोर दिया कि यह जीत मतदाताओं के साथ साथ मेरे पति पूर्व विधायक संजीव झा के सपनों को पूरा किया गया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी धर्मों के मतदाताओं को आस्वस्त करती हूँ कि बिना भेदभाव के नगर निगम के विकास करुंगी। स्वर्गीय संजीव झा के सपनों को पूरा करूँगी। वहीं उपमेयर पद के लिए विजय के सेहरा के बाद उमर हयात ने पत्रकारों को बताया कि यह जीत नगरवासी एवं युवाओं का जीत है। नगर के विकास के लिए हरसंभव कार्य करता रहूंगा।
हयात ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में "एकता का राज चलेगा हिन्दू मुस्लिम साथ चलेगा" इस आशय को धरातल पर उतार कर दिखाऊंगा। नगर निगम चुनाव में मालूम हो कि मेयर प्रत्याशी बैन प्रिया को 14 हजार 753 मत प्राप्त हुआ जबकि नजीर मियां को 13 हजार 427 मत प्राप्त हुआ और बैन प्रिया 1326 मतों से विजय घोषित हुई।
वहीं उमर हयात उप मेयर प्रत्याशी को 18 हजार 530 मत प्राप्त हुआ जबकि कृष्णा कुमारी गुप्ता को 09 हजार 235 मत प्राप्त हुआ। हयात 09 हजार 295 मतों से विजयी घोषित हुए। जीत के बाद मेयर और उपमेयर के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी का इजहार किया।
