सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
30-Dec-2020 09:53 AM
BIHAR : गोपालगंज में सात जन्मों के बंधन को चरितार्थ करने वाली एक घटना घटी है, जहां 85 साल के पूर्व विधायक के निधन के महज कुछ घंटे के अन्दर ही उनकी पत्नी की भी मौत हो गई.
यह घटना मोहम्मदपुर के महरानी पनडूही टोला का है. बैकुंठपुर के महारानी पनडूही टोला में रह रहे पूर्व विधायक राज नंदन राय का सोमवार की देर शाम निधन हो गया था. उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी इतनी आहत हुई की कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई. मंगलवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया.
बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के सोनबरसा विधानसभा से विधायक रह चुके राज नंदन राय महम्मदपुर थाने के महारानी पनडूही टोला स्थित अपने ससुराल में वर्षों से रह रहे थे.सोमवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इलाज कराने के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उनकी मौत से आहत उनकी पत्नी श्रद्धा देवी पति के शव के समीप बिलखती रहीं. पति के मौत से इस कदर सदमे में थीं कि दो घंटे बाद उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया.
परिजनों ने बताया कि राज नंदन राय 1969 में सोनबरसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. दोनों पति- पत्नी के बीच मधुर संबंध थे. दोनों लोग कही भी जाते थे तो एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे. बुढ़ापा के बाद भी दोनों साथ साथ ही कहीं आते या जाते थे और आज अंतिम यात्रा पर भी दोनों साथ चले गए. ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार को एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. पति-पत्नी की शव यात्रा और निधन की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पति पत्नी की इस अनूठी चाहत की खूब चर्चा कर रहे है.