Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी!
06-Oct-2024 09:09 PM
By First Bihar
PURNEA: रुपौली की पूर्व विधायक और आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के भिट्ठा गांव स्थित आवास पर उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम बीमा भारती के हाउस गार्ड को वापस लेने पहुंची। जैसे ही लोगों पता चला कि पुलिस बीमा भारती के हाउस गार्ड को लेने पहुंची है। यह बात आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये। सैकड़ों महिलाएं भी मौके पर पहुंच गयी और पुलिस की गाड़ी घेराव कर जमकर हंगामा मचाने लगी।
लोग अपने नेता बीमा भारती के हाउस गार्ड को ले जाने से मना कर रहे थे। वही मौके पर मौजूद बीमा भारती ने कहा कि पहले घर की कुर्की जप्ती की गई और अब हाउस गार्ड वापस लिया जा रहा है। अब बॉडी गार्ड भी वापस लेने की तैयारी की जा रही है। बीमा भारती ने कहा कि पूर्णिया एसपी को पता है कि बीमा भारती के घर में कई लोगों की हत्या हो चुकी है। पति और बेटा जेल में है घर पर कोई मर्द नहीं है। खिड़की दरवाजा भी घर में नहीं है ऐसे में हाउस गार्ड वापस लेना कहा तक उचित है।
बीमा भारती ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सन 2000 से ही उनके घर पर हाउस गार्ड है। ससुर, देवर, जौत, ननद, ननदोसी और बेटे की हत्या हो गयी थी। वही गांव की बस्ती को भी जलाया गया था। उसी समय से हमें हाउस गार्ड मिला हुआ था। अभी हम नवरात्री कर रहे हैं। घर में कलश बैठाये हैं और आज हाउस गार्ड ले जा रहे है। अब एसपी साहब जवाब देंगे कि यदि गांव में मेरी हत्या हो गयी तो कौन जवाब देगा। बिना सबूत के ही हाउस गार्ड को लेकर पुलिस वाले जा रहे है।
अतिपिछड़ा की महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनाव में तो हार-जीत लगा रहता है इसका मतलब नहीं है कि प्रताड़ित किजिएगा। बीमा भारती ने आगे कहा कि बर्दाश्त करने की भी कोई सीमा होती है। बीमा भारती ने कहा कि उसकी हत्या कराने की साजिश हो रही है। पति और बेटा जेल में है। एसपी साहब लिखकर दें कि किस कारण से गार्ड को लेकर जा रहे है। आज घर में कोई मर्द नहीं है। मां बेटी अकेले घर में रहते हैं यदि मेरी हत्या हो गयी तो कौन जबाब देगा। मेरे घर में तो खिड़की कमारी तक नहीं है। 

