सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
02-Jun-2022 03:23 PM
PATNA : दो दिन पहले राजधानी पटना में पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या के मामले में पटना पुलिस को कामयाबी मिली है. पटना पुलिस ने हत्या में शामिल एक अपराधी को पकड़ने का दावा किया है. पटना के एसएसपी ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो सगे भाइयों की पत्रकार नगर थाना इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कुल 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसमें नीमा गांव के रहने वाले बबलू सिंह और हरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी बचे पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
यह पूरा मामला चितरंजन शर्मा और उनके विरोधी संजय सिंह के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ है. इस गैंगवार में अब तक के कई हत्याएं हो चुकी है नीमा गांव से ताल्लुक रखने वाले संजय सिंह के करीबियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. यह पूरा मामला पांडव सेना के दो सदस्यों से जुड़ा हुआ है. नक्सलियों से संघर्ष के लिए कभी पांडव सेना का गठन संजय सिंह और चितरंजन शर्मा जैसे लोगों ने किया था, लेकिन बाद में इन दोनों के बीच मतभेद हो गया और आपसी वर्चस्व की लड़ाई ज्यादा हिंसक होती गई. पिछले 1 महीने के अंदर चार लोगों की हत्या हो चुकी है. चितरंजन शर्मा के परिवार के दो लोगों की हत्या इसके पहले जहानाबाद और मसौढ़ी में की जा चुकी थी. पिछले दिनों पटना में दो भाइयों की हत्या कर दी गई. पुलिस इसे गैंगवार मान रही है लेकिन एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है.
चितरंजन शर्मा और संजय सिंह के बीच यह फसाद साल 2004 में शुरू हुआ था. 2004 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के बेटे प्रशांत सहाय की हजारीबाग कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस केस में भी संजय सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस घटनाक्रम के बाद संजय सिंह को इस बात का अंदेशा हुआ कि हत्याकांड में उसकी संलिप्तता के बारे में पुलिस को चितरंजन शर्मा ने जानकारी दी. यहीं से विवाद शुरू हुआ और आज कई साल गुजर जाने के बावजूद धोखे में एक दूसरे के लोगों की हत्या करते आ रहे हैं.