Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
07-Oct-2024 10:33 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने आज मुजफ्फरपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दी है।
बता दें कि नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है। इस मामले में पटना हाई कोर्ट से उन्हें पूर्व में ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है। इसी आधार पर विशेष पॉक्सो कोर्ट से भी नियमित जमानत मिल गई। अब आरोपी की ओर से अपना पक्ष कोर्ट में रखा जाएगा। मामले पर अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी।
पीड़िता की वकील ऋचा स्मृति सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व मंत्री ने की सभा में कई कई लड़कियां पहुंची थीं। तब पीड़िता ने पूर्व मंत्री से कहा था कि वे सिर्फ चुनावी वादा करते रहते हैं किसी को रोजगार नहीं मिलता। तब वृषिण पटेल ने उससे मोबाइल नंबर मांगा और उसे पटना मिलने के लिए बुलाया। कुछ दिन बाद ही वृषिण पटेल ने फोन कर लड़की को पटना बुलाया।
उसे लाने के लिए उन्होंने गाड़ी भी भेजी थी। जिसके बाद पीड़िता जब पटना पहुंची तब उसे एक अपार्टमेंट में ले जाया गया और उसके साथ गंदा काम किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया। जिसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। तभी से उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। पीड़िता ने वह वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ समन जारी किया था। जब पूर्व मंत्री कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो वारंट जारी किया गया था।