ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

पिछली सरकार में मंत्री रहे सुभाष सिंह का निधन, BJP के विधायक का पिछले दिनों हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

पिछली सरकार में मंत्री रहे सुभाष सिंह का निधन, BJP के विधायक का पिछले दिनों हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

16-Aug-2022 06:26 AM

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है लेकिन इसके ठीक पहले एक दुखद खबर सामने आ रही है। बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। सुभाष सिंह पिछली सरकार में मंत्री थे। नीतीश कैबिनेट में उन्हें सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी मिली हुई थी नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी के सरकार के बाहर होने के साथ-साथ सुभाष सिंह भी पूर्व मंत्री हो गए थे।


फर्स्ट बिहार को जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन आज तड़के 2:45 पर हुआ। दिल्ली एम्स में फिलहाल उनका इलाज चल रहा था और यही उन्होंने अंतिम सांस ली है। सुभाष सिंह का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया था। सरकार में मंत्री होने के बावजूद सुभाष सिंह लंबे वक्त तक कामकाज से दूर रहे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने निधन की पुष्टि की है। 


सुभाष सिंह गोपालगंज से बीजेपी के विधायक रहे। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। पिछले दिनों राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी सुभाष सिंह मतदान नहीं कर सके थे।