Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
20-Jun-2021 02:25 PM
DESK: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) नेता एम. मणिकनंदन को चेन्नई पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। मलेशिया की महिला से दुष्कर्म का आरोप उन पर लगा है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता ने पूर्व मंत्री पर लगाया है। एम. मणिकनंदन तमिलनाडू सरकार में आईटी मंत्री भी रह चुके हैं।
मलेशिया की महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। जब वो प्रेग्नेंट हो गयी तब उसकी मर्जी के खिलाफ एबॉर्शन कराने के लिए उसे मजबूर किया गया।
जबकि पूर्व मंत्री मणिकनंदन ने दावा किया था कि वे महिला को नहीं जानते। इस मामले में उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मदुरै भेजा गया था। अब चेन्नई सिटी पुलिस ने बेंगलुरू से पूर्व मंत्री मणिकनंदन को गिरफ्तार कर लिया है।