मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
23-Jun-2023 04:11 PM
By Tahsin Ali
PURNIA: बिहार के पुर्णिया के कसबा से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने में आया है. जिसे लेकर परिजन दर बदर भटक रहे हैं. पीड़ित परिजन पुर्णिया एसपी आमिर जावेद के समक्ष गुहार लगाने पहुंचा. परिवार वालों को शक है कि पड़ोस के गांव के पिंटू ने उसका अपहरण कर लिया है. इस मामले में परिवार वालों आशंका है कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है. और अपहरण कर लिया है.
परिजनों ने बताया कि गायब कसबा के कुम्हार टोला निवासी मोहम्मद सुकरूद्दिन की 16 वर्षीय पुत्री सलिना खातून बीते 3 जून को घर से अचानक लापता हो गई. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कसबा थाने में मामला दर्ज कराया था. लेकिन करीब 20 दिन बीत जाने को है. बावजूद इसके थाने के तरफ कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद लड़की के परिजनों के अंदर डर बैठ गया है. कही उनकी बेटी की हत्या तो नहीं कर दिया गया. जिसे लेकर परिजनों ने पूर्णिया एसपी आमिर जावेद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.
मीडिया से बातचीत के करते हुए लड़की के माता-पिता ने बताया कि कसबा के सरवरिया टोला टोला निवासी जोगी भगत के पुत्र पिंटू पर नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण किया है. बरहाल पूर्णिया एसपी ने पूरे मामले को लेकर थाना अध्यक्ष को जांच करने का निर्देश दिया है और त्वरित कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन दिया है. इधर परिजनों का रो रो बुरा हाल है.