ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / पूर्णिया प्रशासन की बड़ी लापरवाही, महिला और बच्चे घर के अंदर ही थे,...

पूर्णिया प्रशासन की बड़ी लापरवाही, महिला और बच्चे घर के अंदर ही थे, और पूरी बिल्डिंग को कर दिया गया सील

03-May-2023 06:33 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक बिल्डिंग को सील तो कर दिया गया लेकिन घर के अंदर बच्चे और महिला फंसे हुए थे। दोनों खिड़की के पास खड़े थे तभी बिल्डिंग के मालिक को इस बात की जानकारी हुई। जिसके बाद वे खिड़की के जरिए घर के अंदर घुसा और प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ हंगामा मचाने लगा। बिल्डिंग के मालिक ने हाथ में सिलेंडर उठा लिया और उसे ब्लास्ट करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ। 


मामला पूर्णिया के सहायकक खजांची थाना क्षेत्र के लाइन बाजार झंडा चौक की है। जहां बैंक का लोन नहीं चुकाने के बाद बैंक ने उन्हें नीलाम कर दिया गया था। जिसके बाद बैंक के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस दल बल के साथ बिल्डिंग खाली कराने पहुंचे थे । बिल्डिंग खाली कराने के बाद बिल्डिंग को सील कर सभी लोग लौट गए। लेकिन बिल्डिंग में महिला और बच्चा फंसा रह गया।  


प्रशासन की इस लापरवाही से बिल्डिंग का मालिक गुस्सा हो गया और सिलेंडर में आग लगाने की कोशिश करने लगा। वही शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगाने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने उन्हें काफी मशक्कत के बाद समझा बूझाकर शांत कराया। फिर से घर का दरवाजा खुलवाया गया और महिला और बच्चे को बाहर निकाला गया। 


लेकिन सवाल उठता है कि बिना देखे कैसे बिल्डिंग को सील कर दिया गया। पूरे घर की एक बार तलाशी लेनी चाहिए थी। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि अपनी प्रॉपर्टी को गंवाने से बाद लोग चिरचिरा हो जाते हैं। इसलिए ऐसी हरकत करने लगते हैं। जिसे समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। वही सदर एसडीएम राकेश रमन का कहना था कि बैंक ने इस इस बिल्डिंग को निलाम कर दिया। इसे प्रशासन के सामने सील किया जाना था। इस दौरान कुछ लोग अंदर ही रह गए। वे कैसे घर के अंदर रह गये यह जांच का विषय है।