‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
03-Apr-2022 10:19 PM
PURNEA: एक्सल टूटने से DMU ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गयी जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रविवार की देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया।
जोगबनी से कटिहार जाने के दौरान गढ़बनैली के पास 07546 नंबर की डीएमयू ट्रेन डिरेल हो गयी। ट्रेन का पिछली बोगी पटरी से उतर गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। रेलवे के अधिकारियों ने डिरेल होने का कारण एक्सल का टूटना बताया। ट्रेन जैसे ही पटरी से उतरी ड्राइवर ने ब्रेक लगाया जिससे ट्रेन अचानक रूक गयी।
ट्रेन के रूकते ही लोग नीचे उतर गये। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के चालक व उपचालक दोनों सुरक्षित हैं। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन संबंधित ट्रेन को पटरी पर लाने तक रोक दिया गया है। घटना को लेकर रेल मार्ग पर परिचालन बाधित है। वही कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही है। कुछ ट्रेनों को अररिय और कटिहार स्टेशन पर ही रोक दिया गया है।