PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश
20-Aug-2023 05:49 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में पिछले दिनों कोर्ट में गवाही देने जा रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद रविवार को पूर्णिया के सुंगठिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि कोर्ट में चल रही लड़ाई में शामिल होने के लिए जा रहे आदिवासियों की मौत दुर्घटना में नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।
पप्पू यादव ने कहा कि जहां भी कहीं शोषित और गरीबों को दबाया जाएगा वहां पप्पू यादव खड़ा रहेगा। पप्पू यादव ने धमदाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के सुंगठिया गांव वार्ड नंबर 1 में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के बाद ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि सुंगठिया गांव के बब्जा उरांव, जितेंद्र उरांव, अनूप लाल उरांव एवं डोमी उरांव अपने परिवार के लोगों के लिए खाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो इसको लेकर विगत 30 वर्षों से जमीन को लेकर चल रही लड़ाई को कोर्ट से डिग्री लेने जा रहे थे तो रास्ते में उन लोगों को मौत की नींद सुला दी गई, वही अब भी आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।
पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार के लोगों को संतावना देते हुए जितेंद्र उरांव के चार छोटे-छोटे बच्चे को 40 हजार रुपए एवं मृतक अन्य तीनों परिवार के लोगों को भी सहायता राशि दी। उन्होंने कहा कि दु:ख एवं पीड़ा की इस घड़ी में पप्पू यादव हर तरीके से उनके साथ खड़ा है तो मजलूमों के साथ जहां भी जुर्म होगा वहां पप्पू यादव हर समय हर कीमत पर खड़ा मिलेगा। मौके पर उन्होंने पूर्णिया डीएम से फोन पर बात कर इस सड़क दुर्घटना की जांच करवा कर 30 वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद को समाप्त कर गरीबों को हक दिलाने की बात कही।


