ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

पूर्णिया में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, पिछले साल UPSC में फेल होने के बाद खुद से बन गया था आईएएस ऑफिसर

पूर्णिया में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, पिछले साल UPSC में फेल होने के बाद खुद से बन गया था आईएएस ऑफिसर

13-Nov-2019 06:22 PM

PURNEA : इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जिसने सबको हैरान कर दिया. पूर्णिया से पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. पिछले साल UPSC में फेल होने के बाद युवक खुद से ही अपने आप को आईएएस ऑफिसर मान बैठा था. हालांकि अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है. 

झारखंड चुनाव: एक ही सीट पर पति और पत्नी एक दूसरे को देंगे टक्कर, भाभी भी देंगी चुनौती

सात निश्चय योजना की जांच करने पहुंचा था अनुमंडल कार्यालय
घटना जिले के धमदाहा थाना इलाके का है. जहां एक युवक  आईएएस ऑफिसर बनकर सात निश्चय योजना, मनरेगा समेत कई सरकारी योजनायों की जांच करने पहुंचा था. लेकिन धमदाहा अनुमंडल में अधिकारियों को उसके ऊपर शक हो गया. उन्होंने पुलिस और एसडीएम राजेशवरी पाण्डेय को इसकी जानकारी दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति खुद को आईएएस अधिकारी बता रहा है. फर्जीवाड़ा की सूचना मिलते ही धमदाहा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और  फर्जी आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार चौहान को गिरफ्तार कर ली. 



पिछले साल UPSC में हो गया था फेल
धमदाहा थानाध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने बताया कि युवक से पूछताछ करने पर बताया कि उसने पिछले साल UPSC की परीक्षा दी थी. युवक अपना नाम प्रभात चौहान और घर कटिहार बता रहा है. पुलिस को उसने बताया कि वो एसडीएम से मिलना चाहता था. वह फाईलों और योजनाओं की जानकारी के लिये अनुमंडल कार्यालय आया था. उसने पिछले साल आईएएस की परीक्षा भी दिया था लेकिन अनुतीर्ण हो गया.एसडीएम राजेश्वरी पाण्डेय ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है.