ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / पूर्णिया में 2 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम

पूर्णिया में 2 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम

29-Sep-2020 09:38 PM

By Tahsin Ali

PURNEA :  जिले के नितेन्दर पंचायत के कन्हारिया गांव में दो लोगों की मौत हो गई है. बाढ़ के पानी में डूबने में दोनों व्यक्तियों की जान गई है. इस घटना के बाद मृतकों के घर में मातमी सन्नाटा छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कान्हारिया गांव के रहने वाले मोसिम का 25 वर्षीय पुत्र गुलाम रसूल खेत देखने जा रहा था. परमान नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी चारों तरफ फैला हुआ है. सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है. रसूल सड़क से होते हुए जा रहा रहा था. कटाव वाले स्थल पर बहाव तेज होने के कारण उसका पैर फिसल गया और गड्ढे के गहरे पानी में गिर गया.


पानी की धार इतनी तेज थी वह बाहर नहीं आ पाया. इसी दौरान उसे बचाने मो. जाबिर के 24 साल का बेटा नूर आलम को भी पानी की तेज धार ने अंदर ही दबा दिया. लोगों के सहयोग से दोनों के नदी से निकाला गया. इसके बाद दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका. स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि दोनों एक ही गांव के अलग-अलग परिवार के है. स्थानीय लोगों के अनुसार गुलाम रसूल और नूर आलम दोनों को तैरना नहीं आता था.