मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
15-Jul-2023 07:35 PM
By Tahsin Ali
PUNREA: पूर्णिया के तटीय इलाकों में हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ ने दस्तक दी है। नदियों के जलस्तर बढ़ने से कनकई और महानंदा नदियों में उफान देखने को मिल रहा है। अब यह पानी गांवों में प्रवेश कर चुका है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बायसी के कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति नजर आ रही है।
बायसी अनुमंडल अंतर्गत बायसी प्रखंड में कई पंचायतों में बाढ़ का पानी कोहराम मचा रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ को लेकर लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश से बायसी के सभी पंचायत में शैलाब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों को चौकी के ऊपर चौकी लगाकर रख रहे हैं। दो दिनों से खाना तक नहीं बना पाए हैं। लोगों को अब बाढ़ का डर सताने लगा है।
अभी तक सरकारी स्तर से किसी तरह की सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं पंचायत के मुखिया से लेकर प्रतिनिधि तक गहरी नींद में सो रहे हैं। जब जनप्रतिनिधि लापरवाह बना रहे तो ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राहत कहां से मिलेगा। खेतों में धान की फ़सल भी गल गयी है। मवेशियों का चारा भी बह गया है। लोग अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं।