सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
18-Jun-2024 11:34 AM
By FIRST BIHAR
PATNA : लंबे समय बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। महागठबंधन में रहते हुए सीएम नीतीश ने जिस तरह से एक बार अपने करीबी अशोक चौधरी की खुलेआम गर्दन पकड़ ली थी, एक बार फिर से मुख्यमंत्री उसी अंदाज में दिखे। सीएम ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सर लड़ाया और उसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया।
दरअसल, मंगलवार को बिहार विधान मंडल परिसर में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। इस राजकीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विधान मंडल पहुंचे थे। राजकीय समारोह के दौरान सीएम और अन्य मंत्रियों ने डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
राजकीय समारोह के दौरान मंच पर मौजूद लोगों को तिलक लगाया जा रहा था। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजाकिया अंदाज में दिखे और अपने करीबी मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली। मुख्यमंत्री अशोक चौधरी को आगे लेकर आए और उनके सिर को पहले मंत्री प्रेम कुमार के सिर से टकराया और फिर आगे बढ़कर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सिर से अशोक चौधरी का सिर टकरा दिया। यह नजारा देखकर मंच पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
इससे पहले जब मुख्यमंत्री आरजेडी के साथ महागठबंधन में थे, तब उन्होंने भरी सभा में अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके सिर को पास खड़े एक मीडियाकर्मी के सिर से टकरा दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना सिर अशोक चौधरी के कंधे पर रख दिया था और कहा था कि वे उन्हें बहुत प्रेम करते हैं। तब इस बात को लेकर बीजेपी ने खुब सियासत की थी लेकिन आज बीजेपी नीतीश के साथ है।