ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / PURNIA NEWS : टला बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में लग...

PURNIA NEWS : टला बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में लग गई आग; लदे थे गैस के सिलेंडर

23-Sep-2024 12:15 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां उस समय अफरा तफरी मच गयी जब पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रक में आग रही गई। यह घटना मरंगा स्थित एनएच 31 से सटे माफा पेट्रोल पंप पूर्णिया के परिसर की है। गैस सिलेंडर से लोडेड एक ट्रक में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गआ। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। वहां खड़े लोग अपनी जान बचा बचा कर भागने लगे। लेकिन फायर फाइटिंग टीम के प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।


जानकारी के अनुसार कई लोग स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पेट्रोल पंप में कार्यरत मैनेजर विनोद कुमार कहा कि खाली गैस सिलेंडर से लोडेड ट्रक नंबर डब्लूबी 11 डी 3780 कैंपस में खड़ा था। ट्रक ड्राइवर अपने स्मार्टफोन को अपने ट्रक में ही चार्ज में लगाकर नहाने चला गया। 


वहीं ड्राइवर के जाते ही कुछ देर बाद ट्रक से धुंआ निकलना शुरू हुआ हो देखते ही देखते आग की तेज लपटों में तब्दील हो गया। गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगने से पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोग पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए थे वह भी अपनी गाड़ी लेकर वापस लौट गए। स्थानीय लोगों ने फायर फाइटिंग टीम को सूचना दी। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मरंगा पुलिस अपने दलबल के साथ पेट्रोल पंप मरंगा पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहां खड़े कई लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद आग बुझाने के लिए सिलेडर कम पड़ गया। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। मरंगा थानाध्यक्ष रुपक रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी गई थी और आग पर काबू पा लिया गया। इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है।