BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद
13-Jun-2020 07:33 AM
DESK : जम्मू-कश्मीर में शनिवार की सुबह पुलवामा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों पर ट्रिपल अटैक किया है, जिसमें 4 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं अभी भी पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग और कुलगाम में दो-दो आतंकवादियों को भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. बताया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली की पुलवामा के गुलाब बाग त्राल, कुलगाम के निपोरा और अनंतनाग के ललन इलाके में कुछ आतंकी एकजुट हुए हैं. ये सभी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
गुप्त सूचना के आधार भारतीय सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. तभी खुद को घिरता देख आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. जिसमें चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है.