ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम

PU छात्र संघ चुनाव में JDU का जलवा, अध्यक्ष समेत चार पदों पर जीत, महासचिव ABVP का

20-Nov-2022 07:42 AM

PATNA : देर रात आए पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे जनता दल यूनाइटेड के पक्ष में रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर जेडीयू ने जीत हासिल की है। जनता दल यूनाइटेड ने सेंट्रल पैनल के 5 में से 4 पदों पर जीत हासिल की है। छात्र संघ चुनाव में जेडीयू का जलवा देखने को मिला है। एबीवीपी के हिस्से में महासचिव की कुर्सी आई है। जेडीयू की तरफ से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आनंद मोहन ने जीत हासिल की है जबकि उपाध्यक्ष पद पर विक्रमादित्य, जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर संध्या कुमारी और कोषाध्यक्ष के पद पर रविकांत को जीत हासिल हुई है। महासचिव के पद पर विपुल कुमार ने जीत हासिल की है जो एबीवीपी के उम्मीदवार थे।


पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आरजेडी के साथ-साथ लेफ्ट लिंग को बड़ा झटका लगा है। इनमें से किसी भी दल का कोई भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया है। आरजेडी के अलावे जन अधिकार पार्टी, आईसा, एनएसयूआई, एआईएसएफ के साथ-साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन किसी को भी सेंट्रल पैनल पर जीत नसीब नहीं हुई। जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला है। जेडीयू के विजयी उम्मीदवार जीत का श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे रहे हैं। 


छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासन लगातार अलर्ट पर था। मतगणना के दौरान कई बार हंगामा देखने को मिला। आर्ट कॉलेज क्षेत्र मतगणना केंद्र के बाहर रुक रुक कर हंगामा होता रहा जबकि पटना कॉलेज में भी इस दौरान हंगामे की खबर आई लेकिन आखिरकार देर रात जब मतगणना पूरी कराई गई और उम्मीदवारों की जीत का ऐलान किया गया उसके बाद सब कुछ शांत हो गया और प्रशासन ने राहत की सांस ली।