दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Nov-2019 05:04 PM
DELHI : व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि गांधी परिवार की सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का व्हाट्सएप भी हैक किया गया है। कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा किया है।
रणदीप सुरजेवाला ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि जिन लोगों के व्हाट्सएप डाटा हैक किये गए उनको स्पाइवेयर से जुड़ा एक मैसेज रिसीव हुआ है। इसी तरह का एक मैसेज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी मिला है। अब मोदी सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फोन को भी हैक कराया गया। विपक्षी नेताओं के फोन पूरी प्लानिंग के साथ हैक किए गए। इस बात से यह आशंका पैदा होती है कि सरकार विपक्ष पर नजर रखने की कोशिश कर रही है। सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी सरकार और उसकी खुफिया एजेंसियों ने इजराइल की एनएसओ का एक सॉफ्टवेयर विपक्षी नेताओं बड़े पत्रकारों सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों का फोन हैक करने के लिए इस्तेमाल किया।