ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
17-Aug-2020 03:38 PM
DESK : रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. अब भारतीय रेलवे ने 109 मार्गों पर 150 प्राइवेट ट्रेनें चलाने की जिम्मेदारी जिन निजी संचालकों को दी जाएगी उन्हें उन स्टेशनों को सेलेक्ट करने की भी छूट होगी.
यानि की रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि निजी संचालक जहां चाहेंगे वे अपनी ट्रेनों का ठहराव करा सकेंगे. जारी किए गए दस्तावेजों में यह बताया गया है कि प्राइवेट ट्रेन संचालकों को पहले ही उन स्टेशनों की लिस्ट रेलवे को मुहैया करानी होगी जहां वे ट्रेनों के आरंभ और गंतव्य के अलावा ठहराव चाहते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निजी संचालकों को मार्ग के बीच में पड़ने वाले स्टेशनों पर ठहराव की लिस्ट के साथ ही यह भी बताना होगा कि ट्रेन कितने बजे स्टेशन पर आएगी और कब रवाना होगी. निजी संचालक जो लिस्ट जारी करेंगे वो एक साल के लिए वैध होगा. इसके साथ ही बीचे के स्टेशनों पर ठहराव की समीक्षा की जा सकती है.. यह रेल परिचालन योजना का हिस्सा होगा.
बता दें कि भारतीय रेलवे ने पटरी पर प्राइवेट ट्रेनों के साथ-साथ प्राइवेट मालगाड़ी भी दौड़ाने का फैसला किया है. सरकार ने घोषणा कर दी है कि मार्च 2023 से प्राइवेट ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी.