ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / प्राइवेट बसों से वापस आने वाले बिहारियों को भी किराया देगी सरकार, निजी...

प्राइवेट बसों से वापस आने वाले बिहारियों को भी किराया देगी सरकार, निजी वाहनों का खर्च खुद उठाना होगा

07-May-2020 06:52 AM

PATNA : अन्य राज्यों से लौटने वाले प्रवासी बिहारियों को लेकर नीतीश सरकार ने एक और फैसला किया है। राज्य सरकार अब प्राइवेट बसों से लौटने वाले बिहारियों को किराया देगी। सरकार ने तय किया है कि अगर सामूहिक रूप से प्रवासी बिहारी प्राइवेट बस के जरिए लौटते हैं तो सरकार किराए का भुगतान करेगी। 


हालांकि निजी वाहनों से आने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जाएगी। निजी वाहनों से जो लोग वापस आएंगे उन्हें इसका खर्च खुद उठाना होगा। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले प्रवासियों को असुविधा ना हो इसलिए यह कदम उठाया गया है। संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों और छात्रों को राज्य सरकार के गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। सरकार ने प्राइवेट बसों से आने वाले लोगों को किराया देने का फैसला बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के गाइडलाइन के अनुसार किया है। 


निजी बसों से वापस आने वाले प्रवासियों को भी अपना मेडिकल चेकअप कराना होगा और क्वॉरेंटाइन में जाना होगा। परिवहन सचिव ने कहा है कि किसी भी स्थिति में गाइडलाइन का फॉलो नहीं करने वाले लोगों को चिन्हित कर सरकार उनके खिलाफ एक्शन भी कर सकती हैं।