ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / 3 प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए चोरी करता था प्रेमी, यूपी से...

3 प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए चोरी करता था प्रेमी, यूपी से लेकर बिहार तक मचा रखा था आतंक

15-May-2020 01:49 PM

KAIMUR: एक युवक प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए चोरी करता था. उसने अपना छोटा गिरोह भी बना लिया था. वह गिरोह के साथ चोरी करता था. इन पैसों से वह अपनी तीन प्रेमिकाओं का खर्च उठाता था. कैमूर पुलिस ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है. 

प्रेमी पर उड़ाता था पैसा

शातिर चोर ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन प्रेमिका है. तीनों प्रेमिका पर वह चोरी का पैसा उड़ाता था.प्रेमिकाओं की डिमांड को वह पुरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता था. अपने गिरोह को लेकर वह बिहार और यूपी के कई जगहों पर 100 से अधिक चोरी की घटनाओं को वह अंजाम दे चुका है. प्रेमिकाओं को महंगा मोबाइल और कपड़ा और सोने का आभूषण गिफ्ट करता था. चोरी करने से पहले वह रेकी करता था और रात में साथियों के साथ घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देता था. बाद में चोरी के गहने दुकानों पर बेच देता था. 

पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची सरगना के पास

कैमूर एसपी ने बताया कि छह माह से जिले में चोरी-डकैती की घटनाओं को लेकर एक टीम गठित की गयी थी. पता चला कि चोर गिरोह का मुख्य सरगना लाला बिंद उर्फ जीतन बिंद है. पुलिस ने मोबाइल खरीदने के बहाने आम आदमी बन कर उसे बुलाया और उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. घटना से पहले वह रेकी करता था. उसके बाद अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता था. 


मोबाइल को गाड़ देता था जमीन में 

चोरों का सरगना काफी शातिर है वह चोरी के मोबाइल को मिट्टी में गाड़ देता था. उसके निशानदेही पर पुलिस ने 185 मोबाइल बरामद किया है. इसके साथ ही 5 बाइक भी बरामद किया है. इसके पास से देसी राइफल, कारतूस समेत कई समान बरामद हुआ है. पुलिस इसके गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.