बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
10-Feb-2020 07:56 AM
PATNA: वेलेंटाइन्स वीक के दौरान राजधानी पटना में प्रेमी जोड़े हर दिन को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं. रोज डे..प्रपोज डे...चॉकलेट डे को प्रेमी जोड़े खास अंदाज में मना रहे हैं. इसी बीच प्रेमी जोड़े के बीच पहले प्यार..फिर तकरार की ख़बर सामने आई है.
चॉकलेट डे पर कपल ने बुद्ध स्मृति पार्क से लेकर पुलिस थाने तक जमकर बवाल काटा. प्रपोज डे के दिन प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था, लेकिन दोनों के बीच एक दिन में ही ऐसी तकरार आ गई कि चॉकलेट डे पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चॉकलेट देने के बजाये थप्पड़ ही जड़ दिया. बताया जा रहा है कि चॉकलेट डे पर प्रेमी जोड़े बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे थे. दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई फिर लड़की ने लड़के का मोबाइल मांगा. उसके बाद लड़के ने भी अपनी प्रेमिका का मोबाइल मांगा लेकिन उसने देने से मना कर दिया.
जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया और लड़के ने लड़की को थप्पड़ रसीद कर दी और उसका फोन भी तोड़ दिया. जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया और पार्क से लेकर पुलिस थाने तक प्रेमी जोड़े ने जमकर बवाल काटा. लड़की ने पुलिस ने लड़के की शिकायत कर दी. पुलिस ने कोतवाली थाने में दोनों को बैठाकर उनकी काउंसलिंग की.