BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
22-May-2020 11:49 AM
SASARAM: बिहार के सासाराम में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे दो प्रवासियों ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. बाहर के राज्यों से आये दो लोग कल रात क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकले और एक युवती के साथ गैंगरेप किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
सासाराम के दावथ में हुई घटना
घटना बिहार के सासाराम में दावथ थाना क्षेत्र की है. गुरुवार की रात एक युवती शौचालय के लिए निकली थी. रास्ते में हैवानों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले दोनों युवक कोआथ गांव के जगनारायण उच्च विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रहते हैं. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल दूसरे लोगों की भी तलाश की जा रही है. गिरफ्तार लोगों में दोनों सुरेश यादव और चंचल यादव शामिल हैं.
दावथ थाना पुलिस ने बताया कि युवती खेत में शौच करने गई थी. इसी दौरान 6 लोग आये और युवती को पकड़ लिया. फिर उसे दूसरी जगह ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बताया कि फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन इस घटना में शामिल दूसरे लोगों की भी तलाश की जा रही है. सासाराम पुलिस ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर से भाग कर इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवकों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा.