देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
18-May-2020 06:57 PM
PATNA : बिहार सरकार अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को वापस लाने की रफ्तार और तेज करने वाली है. इसके लिए अगले 8 दिनों में 505 ट्रेनें चलाई जाएंगी. यह जानकारी दी है कि आगामी 26 मई तक 505 ट्रेनें चलाई जाएंगी. परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार युद्ध स्तर पर प्रवासियों को वापस लाने के अभियान में जुटी हुई है. अब तक अन्य राज्यों से 320 ट्रेन आ चुकी हैं और आगे आने वाले दिनों में प्रवासियों की वापसी और तेज की जाएगी.
सरकार ने अब तक 18 राज्यों के साथ संपर्क कर वहां फंसे बिहारियों को वापस लाने का अभियान छेड़ रखा है. सरकार का लक्ष्य है कि अब हर दिन कम से कम 50 ट्रेनें बिहार लाई जाए. इन ट्रेनों में कम से कम 75000 से 80000 यात्री प्रतिदिन बिहार आएंगे.
इसके अलावा रेलवे ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ से प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. दरभंगा से दुर्ग के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.